प्रचंड ठंड में भी जारी रहा सीएम योगी का जनसेवा अनुष्ठानगोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया जनता दर्शन, 150 लोगों से सुनीं समस्याएं

By Liberal Media

Published On:

Date:

अधिकारियों को निर्देश—संवेदनशीलता और तत्परता से हो जन समस्याओं का समाधान

गोरखपुर, । जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचंड ठंड के बावजूद सोमवार को जनसेवा का क्रम जारी रखा। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा, “घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।” उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन के दौरान भूमि कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी दबंग या माफिया को बख्शा न जाए। जरूरत पड़ने पर पैमाइश कराकर विवाद का समाधान कराया जाए। पारिवारिक विवादों में आपसी संवाद से समाधान निकालने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights