यूपी में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश , आदेश जारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति पर्व पर 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले यह अवकाश वैकल्पिक श्रेणी में शामिल था, लेकिन योगी सरकार के नए आदेश के तहत अब इसे सार्वजनिक अवकाश का दर्जा दिया गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार 15 जनवरी को प्रदेश भर में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। मकर संक्रांति को लेकर लिए गए इस फैसले से कर्मचारियों, छात्रों और आम जनता को राहत मिलेगी।
सरकार के इस निर्णय के बाद वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश में कुल सार्वजनिक अवकाशों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। प्रशासन ने सभी विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights