14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला जज संजय कुमार यादव ने जिला न्यायालय परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से लंबित मामलों के निस्तारण के बारे में जानकारी देगा। इसके जरिए नागरिकों को बताया जाएगा कि वे अपने लंबित वादों का निस्तारण आपसी सहमति से सरल और त्वरित तरीके से करा सकते हैं।
इस अवसर पर जिला जज संजय कुमार यादव ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली बिल, राजस्व और अन्य कई प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया जाता है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है और लोगों को शीघ्र न्याय मिलता है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण I

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights