लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर 12 सूत्री मांगों को लेकर उपवास व भंडारे का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

चंदौली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 11 जनवरी 2026 को उनकी जन्मस्थली सेंट्रल कॉलोनी, मुगलसराय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत तारकेश्वर गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी के त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान देने की मांग उठाई।

न्यास के संयोजक कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 12 सूत्री मांगों को लेकर उपवास व भंडारे का आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights