12 हजार करोड़ के निवेश से कानपुर को मिलेगी नई रफ्तार, 5 हजार युवाओं को रोजगार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। योगी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) को लेकर खास तैयारी चल रही है। इसके तहत कानपुर में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश से औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी और लगभग 5 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 5400 करोड़ रुपये के 42 निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसी माह के अंत तक करीब 4 हजार करोड़ रुपये के और निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि तय लक्ष्य से अधिक निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा।

उपायुक्त उद्योग के अनुसार अब तक 1400 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं, जिससे कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं और हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। आने वाले निवेश से 100 से अधिक नई औद्योगिक इकाइयों के संचालन की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि इस सत्र में ताज होटल समूह, जेटेटा प्रोजेक्ट समेत कई नामचीन औद्योगिक और पर्यटन समूह कानपुर में निवेश करेंगे। निवेश से उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights