1 जनवरी को राम जानकी महाविद्यालय पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात के मैथा तहसील क्षेत्र स्थित असई गांव के राम जानकी महाविद्यालय में 1 जनवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रस्तावित दौरा है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और महाविद्यालय के बाहर करीब 50 मीटर दूरी पर हैलीपैड तैयार किया जा रहा है।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी और उपजिलाधिकारी मैथा राजकुमार पांडेय ने हैलीपैड निर्माण और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रशासन उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1 जनवरी को दोपहर 12:05 बजे राम जानकी महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहां वह बुजुर्गों को कंबल वितरित करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 1:05 बजे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights