हमीरपुर में जांच करने गए सिपाही पर ग्रामीणों का जानलेवा हमला, स्थिति तनावपूर्ण

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर से अमित नामदेव की रिपोर्ट

हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद की सूचना पर जांच के लिए पहुँचे सिपाही आशीष कुमार मौर्या पर ग्रामीणों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़कर बंधक बना लिया और लाठी–डंडों से मारपीट की, साथ ही धारदार हथियार से भी हमला किया।

हमले में सिपाही आशीष मौर्या के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनके साथ गए गांव के चौकीदार ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

घायल सिपाही को CHC से जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights