कौशलेंद्र मिश्रा से विशेष बातचीत
शाहजहांपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश जैस ने कौशलेंद्र मिश्रा से विशेष बातचीत में कहा कि फिल्म, मूवी और सिनेमा तीनों की परिभाषाएँ अलग-अलग हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म में तकनीक शामिल होती है, मूवी का संबंध बिज़नेस से होता है, जबकि सिनेमा में साहित्य और फिलॉसफी समाहित होती है।
राजेश जैस ने कहा, “मैं न बिज़नेस में हूं, न तकनीक में… मैं सिर्फ एक्टिंग में हूं। इसलिए मेरी एक्टिंग में व्यवसायिकता नहीं, सात्विकता आती है।”
उन्होंने बताया कि आज के व्यावसायिक दौर में सिनेमा बनाने वाले लोग बहुत कम हैं।














