सितारगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मांगों को लेकर धरने पर बैठीं

By Liberal Media

Published On:

Date:

रिपोर्ट: अहसान अंसारी

सितारगंज, उत्तराखंड।सितारगंज में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां धरने पर बैठ गईं। धरने में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तियां मौजूद रहीं। यूनियन की जिला अध्यक्ष रुक्मणी धामी ने कहा कि उन्हें मानदेय बढ़ाकर प्रतिदिन ₹800 और मासिक ₹24,000 दिया जाए।

उन्होंने बताया कि पोलियो ड्रॉप, टीकाकरण, जनगणना सहित कई विभागों के कार्य आंगनबाड़ी कर्मियों पर डाले जाते हैं, लेकिन मानदेय बेहद कम है।

रुक्मणी धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी, अन्यथा न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights