उन्नाव से अमित की रिपोर्ट
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में शनिवार देर रात हरदोई–उन्नाव मार्ग पर फायर स्टेशन मोड़ के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दीपक (25), रितिक (24) और दीपांशु (19) के रूप में हुई है।
तीनों एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक होने पर तीनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।








