बीसलपुर में बनेगा जनपद का सबसे भव्य मंदिर

By Liberal Media

Updated On:

Date:

पीलीभीत। बीसलपुर में बन रहा बाबा गुलेश्वर नाथ शिव मंदिर जल्द ही पूरे जनपद का सबसे भव्य धार्मिक स्थल बनने जा रहा है। नगर पालिका बीसलपुर मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल की तर्ज पर विकसित कर रही है, जिसके तहत सौंदर्यीकरण और ढांचागत विकास तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। इस बीच समाजसेवी अमन जयसवाल ने कहा कि भव्य मंदिर बनने के बाद बीसलपुर को देशभर में एक नई पहचान मिलेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights