बांदा में यातायात माह नवंबर के समापन पर पुलिस लाइन ग्राउंड में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगोली, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न तरीकों से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
यातायात माह के दौरान पुलिस द्वारा स्कूल–कॉलेजों में जाकर छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग व ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया गया था।
समापन कार्यक्रम में डीआईजी राजेश एस., जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
छात्रों की रंगोली और जागरूकता कार्यक्रमों ने लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








