पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज़ लगाकर जमानत दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से 35 फर्जी आधार कार्ड और फर्जी प्रपत्र तैयार करने वाला कंप्यूटर बरामद किया है।
गिरोह जेल में बंद अपराधियों की जमानत कराने के लिए जाली कागज़ात तैयार करता था। आरोपी बांदा और चित्रकूट दोनों जनपदों में जमानत लेते थे। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीनों को गिरफ्तार किया।









