फर्रुखाबाद/ रेलवे रोड को मॉडल रोड बनाने के वादे पर अमल न होने से नाराज़ व्यापारी गुरुवार को चौक चौराहा (घंटाघर) पर जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
करीब साढ़े तीन वर्ष पहले मॉडल रोड परियोजना के तहत व्यापारियों की दुकानें तोड़ी गई थीं। व्यापारियों का कहना है कि तब से उन्होंने कई बार विद्युत लाइन शिफ्टिंग और रोड निर्माण के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दुकानें टूटने के बाद से सड़क की हालत और खराब हो गई, जिससे व्यापारियों के व्यापार में भारी गिरावट आई है। व्यापारी नेताओं ने जिला प्रशासन पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।








