ध्वजारोहण में न बुलाए जाने से नाराज सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार संग किए रामलला दर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

अयोध्या से आशुतोष की रिपोर्ट

अयोध्या। राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह में निमंत्रण न मिलने से नाराज सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। सांसद ने कहा कि दर्शन कर उन्हें बहुत अच्छा लगा और प्रभु श्रीराम की उन पर कृपा है। उन्होंने बताया कि उनके साथ बेटा अमित, बहू, नाती और बेटी भी दर्शन के लिए पहुंचे। सांसद ने कहा कि वह कई बार दर्शन कर चुके हैं, पर इस बार ध्वजारोहण समारोह में उन्हें नहीं बुलाया गया। यदि निमंत्रण मिला होता तो वह नंगे पैर दर्शन करते।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि 25 तारीख को जनता को भी दर्शन की अनुमति नहीं दी गई। इसके विरोध में उन्होंने जिलाधिकारी से दो-तीन बार बात की। उनका कहना है कि 24 नवंबर को वह अपने निमंत्रण कार्ड का इंतजार करते रहे, लेकिन लोगों का कहना है कि उन्हें दलित बिरादरी से होने के कारण निमंत्रण नहीं भेजा गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights