देहरादून में अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन, 1500 छात्रों की शोभायात्रा से गूंजा शहर

By Liberal Media

Published On:

Date:

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन देवभूमि उत्तराखंड में परेड ग्राउंड स्थित ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ में जारी है। अधिवेशन के दूसरे दिन परेड ग्राउंड से दर्शनलाल चौक तक 4.5 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें देशभर से आए 1500 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। सड़कों पर युवा जोश उमड़ पड़ा और नागरिकों ने जगह-जगह ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाकर स्वागत किया।

सुबह आयोजित सत्र में “शिक्षा की भारतीय संकल्पना: वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य एवं हमारी भूमिका” विषय पर अभाविप के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद पाँच समानांतर विषयों—वैश्विक आंदोलन एवं भारतीय युवा, जीपीटी और शिक्षा, बांग्लादेशी घुसपैठ, जनसंख्या असंतुलन, ऑपरेशन सिंदूर व बदलता सुरक्षा परिदृश्य—पर चर्चा हुई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights