देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर के श्रीकृष्ण पांडेय को ‘प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया। पांडेय को यह सम्मान बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन, निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा और कारागार बंदियों के पुनर्वास जैसे उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।
सीएम धामी ने देशभर से आए एबीवीपी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व और संगठन-निर्माण की मूल प्रेरणा रहा है। उन्होंने अधिवेशन को राष्ट्र निर्माण के पवित्र यज्ञ में जुटे ऊर्जावान युवाओं का मह…








