दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर बक्से में मिला मासूम का शव, इलाके में सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली के नकटिया नदी पुल के पास एक बक्से में आठ साल के मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो बच्चे का क्षतिग्रस्त शव देखकर सभी सकते में आ गए। बच्चे की बाईं आंख को नुकसान पहुंचाया गया था, जिससे तंत्र-मंत्र क्रिया, रंजिश या अन्य वजहों को लेकर कई आशंकाएं तेज हो गई हैं।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में अंदेशा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंका गया। शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। अभी तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हाईवे के सीसीटीवी खंगाल रही है और आसपास जिलों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से मिलान कर रही है।

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत और रोष का माहौल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत और आंख क्षतिग्रस्त होने की असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहचान या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights