कन्नौज से पंकज श्रीवास्तव
कन्नौज / छिबरामऊ क्षेत्र के हमीरपुर गांव की पीड़िता निशा ने दबंगों के उत्पीड़न और क्षेत्रीय लेखपाल की कथित मिलीभगत से तंग आकर शनिवार को अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया। निशा का आरोप है कि गांव के दबंग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और लेखपाल हरियाण सेंगर दबंगों के इशारे पर काम कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़िता से बात की और न्याय का भरोसा दिलाया। मंत्री के आश्वासन पर निशा और उनके परिवार ने धरना समाप्त कर दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








