तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन को कुचला, भाभी-ननद की मौत — बांदा में दर्दनाक हादसा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा से अमित की रिपोर्ट

बांदा में घर के बाहर अलाव तापते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में भाभी और ननद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भाभी और ननद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह हादसा बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमराहिया पुरवा में हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights