झांसी के थाना कोतवाली क्षेत्र के नारायण बाग स्थित एक कबाड़ की दुकान में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 7 गाड़ियां लगाई गईं।
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
झांसी में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने घंटों बाद पाया नियंत्रण
Updated On:
Date:








