जयमाल के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, पिता ने कार्रवाई की मांग की

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव से अमित की रिपोर्ट

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अजयपुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के दौरान जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इससे पहले कि भोर पहर भंवरी की रस्म शुरू होती, दुल्हन के गायब होने का पता चला, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

जानकारी के मुताबिक, अजयपुर निवासी प्रकाश (परिवर्तित नाम) की बेटी शमा (परिवर्तित नाम) की शादी भादिन गांव के युवक से तय थी। बारात धूमधाम से आई, स्वागत हुआ और जयमाल भी संपन्न हुआ। इसके बाद दुल्हन कपड़े बदलने कमरे में गई, जहां उसे प्रेमी का फोन आया। फोन पर बातचीत के बाद वह कमरे से निकलकर प्रेमी के साथ चली गई। जब परिजन उसे भंवरी की रस्म के लिए बुलाने पहुंचे, तो दुल्हन गायब मिली। तलाश करने पर पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे ले गया है। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights