क्या वनडे में टेस्ट का हिसाब चुका पाएगी टीम इंडिया: रोहित-कोहली मजबूती बढ़ा रहे, साउथ अफ्रीका 10 साल से भारत में सीरीज नहीं जीता

By Liberal Media

Updated On:

Date:

साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती और 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप भी किया। अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। यहां दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी करेंगे, उनके आने से टीम मजबूत हो रही है। भारत के पास टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकाने का मौका भी रहेगा।

साउथ अफ्रीका ने टी-20 फाइनल का हिसाब बराबर किया

भारत ने 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को ही 7 रन से हराकर टाइटल जीता था। टीम इंडिया ने तो चौथी बार लिमिटेड ओवर्स का वर्ल्ड कप जीता, लेकिन साउथ अफ्रीका को पहले टाइटल से दूर कर दिया। उस मैच के करीब डेढ़ साल बाद दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने भिड़ीं। साउथ अफ्रीका ने भारत में भारत को टेस्ट सीरीज हराई और अपनी हार का हिसाब चुकता कर लिया।

साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली थी। उसके बाद से टीम ने यहां 5 सीरीज खेलीं, 3 गंवाईं और 2 ड्रॉ कराईं। भारत के 25 साल के इस दबदबे को प्रोटियाज टीम ने खत्म कर दिया। अब वनडे सीरीज के 3 मैच 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को खेले जाएंगे। भारत यहां 3-0 से जीतकर टेस्ट की हार के जख्म को कुछ हद तक कम कर सकता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights