कन्नौज में डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण, रेन बसेरा की परखी व्यवस्था

By Liberal Media

Updated On:

Date:

कन्नौज मे शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नगर पालिका परिषद् गुरसहायगंज क्षेत्र के अस्थाई निराश्रित गौवंश स्थल व रैन बसेरा का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंश को दिए जा रहे चारे, पानी, शेड आदि व्यवस्थाओं के संबधं में जानकारी की जिसमें बताया गया कि गौशाला में 29 गौवंश संरक्षित हैं जिसमे दो केयरटेकर व एक चैकीदार कार्यरत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बढती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए गौवंशों को ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होनें कहा कि बीमार गोवंश को अलग शेड में रखा जाए तथा समय से उनका उचित उपचार कराया जाए तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने ठण्ड के दृष्टिगत स्थापित रैन बसेरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होनें ने आश्रय ग्रह में मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पेयजल ,बेड ,कम्बल इत्यादि अन्य समस्त प्रकार की सभी व्यवस्थाओ देखी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गुरसहायगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित कराए कि रैन बसेरा में समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाओ की कोई कमी न रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights