कानपुर से हनुमंत सिंह की रिपोर्ट
कानपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जो लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, जनता उन्हें 2027 में सबक सिखाएगी।”
उन्होंने कहा कि यदि कोई घुसपैठिया किसी तरह मतदाता सूची में शामिल हो गया है, तो उसका नाम हटाकर 18 वर्ष के नए मतदाताओं का नाम जोड़ना बिल्कुल सही है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एमएलसी अरुण पाठक के साकेतनगर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अभियान में पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना असद मदनी के बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उनकी दुकान हमेशा चलती रहे, ऐसा नहीं है।”
साथ ही उन्होंने वंदे मातरम को राष्ट्रीय महामंत्र बताते हुए कहा कि इसके उच्चारण से ऊर्जा मिलती है और इसकी गूंज से ही








