अयोध्या में पत्रकार राममूर्ति यादव पर जानलेवा हमला, फुटेज खंगाल रही पुलिस

By Liberal Media

Published On:

Date:

अयोध्या से आशुतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

अयोध्या / शनिवार देर शाम हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार राममूर्ति यादव पर चार–पांच अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
चश्मदीदों के अनुसार हमलावर कार से आए और बिना किसी बात के सीधे हमला कर फरार हो गए। घटना से पत्रकार संगठनों में आक्रोश और इलाके में दहशत का माहौल है।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights